आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 में युवाओं के साथ बुजुर्ग धावकों ने भी जोश दिखाया।
गुंजी (पिथौरागढ़)। आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी जोश दिखाया। हाई एल्टीट्यूड और पथरीले रास्तों पर बुजुर्ग धावकों ने दौड़कर साबित कर दिया कि हौसले के आगे उम्र बाधा नहीं है।
10 किलोमीटर वर्ग में 65 वर्ष तक के धावकों ने हिस्सा लिया। वहीं 21 किलोमीटर वर्ग में सबसे उम्रदराज धावकों के रूप में हल्द्वानी निवासी 65 वर्षीय गिरीश बिष्ट और 64 वर्षीय नीमा बिष्ट ने प्रतिभाग किया। दोनों ने निर्धारित दूरी को सफलतापूर्वक पूरा किया।
आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों से इनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रतिभागी अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं।



