उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुड़की में अग्निवीर भर्ती संपन्न, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दौड़ में सिलेक्ट

रुड़की में 5 अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 18 हजार के लक्ष्य के मुकाबले दौड़ में 12 हजार अभ्यर्थी चयनित हुए, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिलों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया।

रुड़की । बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में पांच अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती शनिवार को संपन्न हो गई। 18 हजार अग्निवीरों को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया। इसके सापेक्ष दौड़ में 12 हजार अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

पांच अक्टूबर से रुड़की बीईजी में उत्तराखंड के 13 जिले एवं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। अग्निवीर भर्ती में एक जून से 12 जून के बीच में आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन को पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही दौड़ एवं मेडिकल के लिए बुलाया गया था।

इस दौरान 18 हजार अग्निवीरों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 15 हजार ने ही रुड़की पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान 12 हजार ने दौड़ परीक्षा को पास कर लिया है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top