चंपावत के टनकपुर जंगल में एक शव मिला है, जिसकी पहचान वेदपाल (45) के रूप में हुई है, जो 18 अक्टूबर से लापता थे।
चंपावत। उत्तराखंड चंपावत जिले के टनकपुर के जंगल में एक शव मिला है। जिसके बाद आस-पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की पहचान वेदपाल (45) पुत्र सोहनलाल बंगाली कॉलोनी टनकपुर के रूप में हुई। बताया गया कि वह 18 अक्टूबर से लापता थे। 20 अक्टूबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में मिला है।



