उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अंकिता भंडारी के माता-पिता ने विनोद आर्य के खिलाफ दी शिकायत, निजी चैट सार्वजनिक होने पर जताई नाराजगी

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर दी है।

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। दिवंगत अंकिता के माता-पिता एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने निजी चैट सार्वजनिक होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अंकिता की मां ने विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई, वहीं पिता ने सवाल किया कि दुनिया से जा चुकी उनकी बेटी का आखिर क्यों चरित्रहनन किया जा रहा है। इस दौरान योगिता भयाना ने निजी चैट को तोड़-मरोड़कर पेश करने और कथित वीआईपी को बचाने की कोशिश के आरोप लगाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top