उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में देंगे 165 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के बनबसा पहुंचेंगे और जिले को 165.67 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जल निकासी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जिले के बनबसा पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले को 165 करोड़ 67 लाख 56 हजार रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

इनमें 20 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये की लागत से पूरी हुई 21 योजनाओं का लोकार्पण और 145 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3:20 बजे हेलीकाप्टर से बनबसा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इनमें टनकपुर और बनबसा की जल निकासी व्यवस्था के लिए कुल 86.83 करोड़ रुपये की योजनाएं सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में मोटर मार्गों के सुधार एवं डामरीकरण, पूर्णागिरि क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के विकास से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

इन योजनाओं से तराई में जलभराव की समस्या कम करने और पहाड़ में आवागमन तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सायं 4:40 बजे कार से बनबसा से खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के लिए रवाना होंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top