Department

Big Breaking:-चर्चा में उत्तराखंड का एक और ‘गोवा बीच’, लग रही चारधाम यात्रियों की भीड़

श्रीनगर गढ़वाल के पास अलकनंदा नदी किनारे स्थित ‘गोवा बीच’ चारधाम यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है और पुलिस यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील कर रही है।

श्रीनगर गढ़वाल। धारी देवी कलियासौड़ से करीब एक किलोमीटर आगे अलकनंदा नदी तट पर स्थित ‘गोवा बीच’ इन दिनों चारधाम यात्रा पर आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

अलकनंदा नदी का मनमोहक दृश्य, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। बड़ी संख्या में यात्री यहां रुककर फोटो, सेल्फी और रील बनाने का आनंद ले रहे हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील 

हालांकि, यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से नदी क्षेत्र में सावधानी बरतने और प्रतिबंधित हिस्सों से दूर रहने की अपील की है। इसके बावजूद कई लोग तेज बहाव और गहरे पानी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

अलकनंदा नदी किनारे तैनात पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार यात्रियों को सतर्क कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली श्रीनगर ने बताया कि यात्रियों को नदी में उतरने से रोका जा रहा है तथा मौके पर एसडीआरएफ पुलिस की तैनाती भी की गई है।

श्रीनगर पुलिस ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें, तेज बहाव और गहरे हिस्सों से दूरी बनाए रखें तथा सेल्फी और रील बनाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top