उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अर्धकुंभ 2027: अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला, साधुओं को आईडी और आधार कार्ड दिखाना होगा अनिवार्य

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अर्धकुंभ 2027 हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभ 2028 उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने घोषणा की कि अब साधु-संतों को इन मेलों में प्रवेश के लिए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 हरिद्वार और सिंहस्थ कुंभ-2028 उज्जैन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बड़ा निर्णय लिया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार अर्धकुंभ और सिंहस्थ कुंभ मेले में किसी भी साधु-संत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, साधुओं को अपना आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि यह निर्णय अर्धकुंभ व कुंभ मेले की गरिमा बनाए रखने और फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। बिना पहचान पत्र के पाए गए भगवाधारियों की विशेष जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मेले में प्रवेश से रोका जाएगा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अर्धकुंभ व कुंभ मेला सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और संस्कृति का सबसे बड़ा प्रतीक है। ऐसे में फर्जी साधुओं की मौजूदगी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करेगी। उन्होंने आपरेशन कालनेमि की भी सराहना की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top