Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के धाकड़ सीएम धामी ने तोड़ा मिथक, भाग्यशाली रहा मुख्यमंत्री आवास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास से जुड़े एक पुराने मिथक को तोड़ा है। भाजपा ने 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की, और धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने इस आवास में रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने कई मिथक भी तोड़े हैं। वर्ष 2022 में भाजपा ने लगातार दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी की तो मुख्यमंत्री आवास को लेकर बना मिथक भी टूटा है।

ये धारणा रही है कि मुख्यमंत्री आवास में जो भी मुख्यमंत्री रहता है, वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तो तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में पूरा समय मुख्यमंत्री आवास के पास स्थिति एनेक्सी भवन में बिताया था।

यही नहीं, वर्ष 2017 में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री आवास में रहे थे, लेकिन वह चार वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

ऐसे में मुख्यमंत्री आवास को लेकर बना यह मिथक मुख्यमंत्री धामी ने तोड़ा है। यूं कहें कि उनके लिए मुख्यमंत्री आवास अभी तक मुफीद रहा है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top