Rishikesh

Big Breaking:-हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट

एक शिशु हाथी की हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट से मौत हो गई। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई।

हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी मौत हो गई। शिशु हाथी हरिद्वार से देहरादून जा रही हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आया।

मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत आज सुबह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया है। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन रोका गया। 

बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई। हाथी पार निकल गए मगर उनके साथ मौजूद शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top