Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के हल्द्वानी में फैंसी नंबरों की धूम, 0001 के लिए लगी 5.03 लाख रुपये की बोली

हल्द्वानी में वाहन मालिकों ने मनपसंद नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन बोली में लाखों रुपये खर्च किए। UK04AT सीरीज में 0001 नंबर 5.03 लाख में बिका, जबकि 0003 और 0009 नंबर भी अच्छी कीमत पर नीलाम हुए।

हल्द्वानी (नैनीताल)। गाड़ी के आगे मनपसंद नंबर की प्लेट लगाने के लिए आनलाइन बोली में वाहनस्वामियों ने जमकर पैसे खर्च किए हैं।

निजी वाहनों से जुड़ी यूके04एटी सीरीज में 0001 नंबर पाने के लिए अधिकतम बोली 5.03 लाख पहुंच गई। जबकि 0003 रजिस्ट्रेशन नंबर 1.30 लाख में बिका। जबकि 0009 हासिल करने के लिए 35 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

हालांकि, सितंबर 2025 के मुकाबले इस बार यह तीनों नंबर कम पैसों में बिके हैं। आरटीओ प्रशासन डा. गुरदेव सिंह का कहना है कि बोली लगाने वालों ने पैसे भी जमा कर दिए हैं। एक माह के भीतर इन्हें गाड़ी लेनी होगी।

फैंसी नंबरों की बोली में नजर आने वाला उत्साह परिवहन विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी करता है। नंबरों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न हो।

इसलिए आनलाइन बोली लगाई जाती है। निर्धारित समय को सार्वजनिक करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है। नंबरों के अलग-अलग बेस प्राइज तय किए जाते हैं।

इस राशि से बोली आगे को बढ़ती है। 0001 का बेस प्राइज एक लाख रुपये था। अधिकतम बोली 5.03 लाख पहुंची। हालांकि, पिछले साल यह नंबर 7.49 लाख में नीलाम हुआ था।

0003 का ब्रेस प्राइज 25 हजार था। बोली 1.30 लाख चली गई। लेकिन यह रकम 2025 के मुकाबले 27 हजार कम है।

दूसरी तरफ 2025 में 5.07 लाख में बिकने वाला 0009 नंबर इस बार 35 हजार में ही जारी हो गया। आरटीओ डा. गुरदेव सिंह के अनुसार बोलीदाताओं ने पैसे भी जमा कर दिए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top