उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पौड़ी भदालीखाल के पास बड़ा हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई GMOU की बस, मची चीख पुकार

जीएमओयू की बस दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी. तभी रास्ते में ये हादसा हुआ है.

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस UK15 PA 0072 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के समय बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे.

गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की हिमगिरी बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी. बस कोटद्वार निवासी चालक अशोक ममगाईं चला रहे थे. बताया जा रहा है कि भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया. जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी.

सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और बाईं ओर स्थित खाई में जा गिरी. बस के पेड़ से टकराकर रुकने से यात्रियों की जान बच गई. दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा रही.

सड़क हादसों को रोकने की कोशिश करता विभाग: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से अक्सर सड़क हादसों की खबरें आती रहती हैं. परिवहन विभाग लगातार इन सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाता रहता है. सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाए जाने को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से प्रवर्तन काम किए जा रहे हैं.

निर्माण एजेंसियों की ओर से सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है. यही नहीं, शिक्षा विभाग की ओर से प्रचार प्रसार के काम भी किए जा रहे हैं. बावजूद इसके सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े में जिस तरह से कमी आनी चाहिए, वो कमी नहीं आई है, बल्कि बढ़ोत्तरी हुई है.उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं की एक मुख्य वजह ब्लैक स्पॉट भी माने जाते हैं. जिस पर भी काम किया जा रहा है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top