
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग सौम्य होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर स्वभाव में अटलता भी दिखती है। कहा धामी साधारण धामी नहीं, धाकड़ धामी हैं। अब धाकड़ नहीं बल्कि धुरंधर धामी कहना चाहिए। पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है, यह भारत के साथ पूरे विश्व के लिए चिंतनीय है।
बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा युद्ध का समाधान। आज पूरी दुनिया भारत की बात कान खोलकर सुनती है। दुनिया का कोई भी देश इस वैश्विक संकट से नहीं बच सकता है, हो सकता है भारत में भी ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रभाव दिखे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से गंभीर प्रभाव भारत में अभी नहीं दिख रहा है।
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल अभूतपूर्व है। धामी चार साल में चौका मार है, लेकिन छह वर्षों में छक्का भी मारेंगे। धामी सरकार ने चार वर्ष और भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे किए हैं। उत्तराखंड बनने के बाद संसाधनों और धन का अभाव होने की बात होती थी, लेकिन इन वर्षों में करिश्माई तरीके से विकास हुआ है।
उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।
विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा भारत
जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 के बाद भारत के स्वाभिमान का दोबारा जागरण हुआ है। विकसित भारत को साकार करने के लिए काम किया जा रहा है। भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा। जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
जनता के रुपया आज सीधे जनता के खाते में पहुंच रहा है। सनातन का जयघोष दुनिया में हो रहा है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ का मास्टर। विपक्षियों को सनातन संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है।भारत रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले देशों में शामिल हो गया है।
सरकार सैनिकों के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। प्रदेश में सैन्यधाम बनाया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
चार सालों में प्रदेश की आर्थिक में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय 41 प्रतिशत बढ़ी है। स्टार्टअप 1700 हो गए हैं। उत्तराखंड सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पहला राज्य बना है। फिल्म फ्रेंडली राज्य बना है। उत्तराखंड रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी राज्य बना है। पर्यटन, खेल, उड़यन में श्रेष्ठ राज्य बना है।
30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सांस्कृतिक, जनसांख्यिकी संतुलन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
कांग्रेस ने राज्य की डेमोक्रेसी को बिगाड़ने का काम किया, बनभूलपुरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस को लैंड जिहाद करने वाले अच्छे लगते हैं, दंगाइयों में वोट बैंक देखते हैं।उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर बनाने तक शांत नहीं बैठेंगे।
अब गोली की जवाब गोलों से: पुष्कर धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पहले भारतीय सैनिकों को गोली चलाने के लिए बार बार मंजूरी लेनी पड़ती थी। जबकि दुश्मन आए दिन फायरिंग करता था। लेकिन मोदी सरकार में हमारे जवान गोली का जवाब गोलों से देने में देर नहीं लगाते।
एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेसियों को दंगाइयों में वोट बैंक नजर आता है। लेकिन प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देगी।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में शराब घोटाला, एनएच और पटवारी भर्ती समेत अन्य घोटाले हुए थे। लेकिन कभी बड़े चेहरों पर एक्शन नहीं लिया। मगर भाजपा सरकार किसी हाल में भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ती।








