Department

Big Breaking:-उत्तराखंड कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 357 सिपाही और 84 उपनिरीक्षक स्थानांतरित

कुमाऊं पुलिस विभाग ने 357 सिपाहियों और 84 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। नैनीताल व ऊधमसिंह नगर से 160 सिपाही पर्वतीय जिलों में भेजे गए, जबकि 197 सिपाही पहाड़ से मैदान में आए।

हल्द्वानी। पुलिस विभाग ने कुमाऊं में 357 सिपाहियों व 84 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में तैनात 160 सिपाहियों का अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में तबादला किया गया है।

वहीं इन चार जिलों में तैनात 197 सिपाहियों को मैदान(नैनीताल, ऊधमसिंह नगर) में तबादला किया है। आइजी ने जिलों के एसएसपी व एसपी को तुरंत सिपाहियों व एसआइ को कार्यमुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं।

पुलिस विभाग में लंबे समय से मैदान में जमे सिपाहियों व एसआइ का तबादला चार पर्वतीय जिलों में कर दिया है। वहीं इन जिलों में तैनात सिपाहियों को अब ड्यूटी करने के लिए मैदान में भेजा जा रहा है। इसी तरह कुमाऊं के 84 उप निरीक्षकों को भी मैदान से पहाड़ व पहाड़ से मैदान में फेरबदल किया है।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा के 48, बागेश्वर के 39, चंपावत के 30 व पिथौरागढ़ के 80 सिपाहियों को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में भेजा गया है। कुमाऊं आइजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश के बाद अब जिलों के एसएसपी व एसपी सिपाहियों व उपनिरीक्षकों के तबादले करने में जुट गए हैं। जिलावार सिपाहियों व उपनिरीक्षकों की तबादला सूची भी तैयार हो गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top