Department

Big Breaking:-चारधाम हेली सेवा बुकिंग: उत्तराखंड में अब पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी व्यवस्था, आठ रूटों का हुआ चयन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकटिंग व्यवस्था को इस बार पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया जा रहा है। यूकाडा और आइआरसीटीसी ने मिलकर तैयारियां तेज की हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए हेली सेवा की टिकटिंग व्यवस्था को इस बार पूरी तरह समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं।

हेलीकाप्टर सेवा लेने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शटल सेवा, टिकटिंग प्रक्रिया और संचालन से जुड़ी व्यवस्था पर मंथन हुआ।

बताया गया कि इस बार कुल आठ रूट पर हेली आपरेटरों का चयन कर लिया गया है और उनकी इनवेंट्री जल्द ही आइआरसीटीसी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तय समय के भीतर शुरू किया जा सकेगा। साथ ही चार नए हेली आपरेटरों के साथ ट्राइपार्टी एग्रीमेंट की औपचारिकताएं भी एक-दो दिन में पूरी करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में फंड निकालने और संचालन की निरंतरता पर भी जोर दिया गया। यूकाडा ने स्पष्ट किया कि हेली आपरेटरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सेवा बाधित न हो। पिछली यात्रा में रिफंड में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस बार सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

इस वर्ष शत प्रतिशत आनलाइन बुकिंग

टिकटिंग व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शत प्रतिशत आनलाइन बुकिंग आइआरसीटीसी के माध्यम से होगी। टिकट बुकिंग 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से लगभग 20-20 दिनों के स्लाट में खोला जाएगा। मौसम और यात्रियों की संख्या के अनुसार आगे की टिकटिंग का निर्णय लिया जाएगा। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top