Department

Big Breaking:-चीला विद्युत गृह में लापरवाही पर एमडी सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा वेतन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने चीला विद्युत गृह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही और अधिकारियों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाई गई।

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने रविवार को उन्होंने चीला विद्युत गृह का दौरा किया, वहां लापरवाही सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर एमडी ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत उत्पादन गृह के अधिशासी अभियंता अनुरक्षण भी एमडी के दौरे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, जबकि परियोजना के उपमहाप्रबंधक अपने मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अभियंताओं की संख्या भी मौके पर कम पाई गई, जिस पर एमडी ने गहरी असंतुष्टि जताई।

विद्युत गृह में चल रहे आरएमयू कार्यों की धीमी प्रगति पर भी एमडी ने नाराजगी जताई और यूजेवीएन लिमिटेड व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को डांट लगाई। उन्होंने मशीन संख्या-4 से जुड़े कार्यों को हर हाल में 20 अप्रैल, 2026 तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

काम में तेजी लाने के लिए एमडी ने तत्काल प्रभाव से मैनपावर बढ़ाने और सप्ताह के सातों दिन कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपने मुख्यालय चीला से अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने और उन्हें कड़ी चेतावनी जारी करने के आदेश भी दिए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top