Big Breaking:-उत्तराखंड में SIR में पूर्ण सहयोग करेगी भाजपा, CM धामी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखंड में भाजपा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पूर्ण सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने और बाहर जा चुके लोगों के नाम हटवाने में सहयोग करने को कहा गया।

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में भाजपा पूर्ण सहयोग करेगी। कुंआवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुई पार्टी की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआइआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

तय किया गया कि एसआइआर के दौरान 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम सूची में दर्ज कराने और राज्य अथवा क्षेत्र से बाहर जा चुके लोगों के नाम हटवाने में पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।

इसके साथ ही सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में शेष रह गए 2000 बीएलए-टू की एक माह के भीतर नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके लिए विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर तैयारी में जुटने का आह्वान


बैठक में मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चलते हुए विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि देशभर की तरह प्रदेश में भी प्रशिक्षण अभियान जारी है।

सर्वाधिक जोर बूथ क्षमता को मजबूत करने पर है। पार्टी को अजर अमर बनाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। इसी क्रम में संगठन की मजबूती और चुनावी दृष्टि से सक्रिय एवं सक्षम बीएलए-1 व 2 की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

मन भी जीत रहे और उत्तराखंड का दशक बनाने में जुटे हैं धामी


भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री धामी को चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं। वह जनता का मन जीत रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के कथनानुसार उत्तराखंड का दशक बनाने में भी जुटे हैं।

गौरतलब है कि वनंतरा रिसार्ट प्रकरण को लेकर कुछ समय पहले इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए वीडियो के आलोक में विपक्ष ने भाजपा को घेरा था। इसके बाद गौतम भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम नजर आए थे। सरकार ने प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया।

जीत की लगाएंगे हैटट्रिक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के आधार पर वह विश्वासपूर्वक कह सकते हैं कि अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में भाजपा जीत की हैटट्रिक लगाएगी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी जिलों में शीघ्र संगठनात्मक ढांचा शत-प्रतिशत गठन के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा व रेखा आर्या समेत पार्टी विधायक, प्रांतीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व नवनयिुक्त बीएलए उपस्थित रहे।,

Ad Ad

सम्बंधित खबरें