Department

Big Breaking:-प्रदेश कार्यशाला से आज भाजपा करेगी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज, समन्वय टोलियां गठित

प्रदेश कार्यशाला से भाजपा वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान का आगाज करेगी। प्रदेश महामंत्री परिहार के नेतृत्व में जनजागरण अभियान की समन्वय टोलियों का गठन किया गया है।

भाजपा राष्ट्रव्यापी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान की आज शनिवार से प्रदेश में शुरुआत करनी जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि शनिवार को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारी भी आएंगे।

जनजागरण अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश स्तर पर कुन्दन परिहार के नेतृत्व में किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी भुवन विक्रम डबराल, देशराज कर्णवाल और प्रदेश सह संयोजक उमेश त्रिपाठी को दी गई है।

इस अभियान के तहत प्रदेशभर में सम्मेलनों, घर-घर संपर्क, किसान पदयात्रा, टैक्टर एवं बैलगाड़ी रैली आदि कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top