
भगवानपुर में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिवार पर मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दो साल साथ रहने और शादी का वादा करने के बाद युवक उसे छोड़कर चला गया।
जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक और उसके स्वजनों ने उसे पीटा। पुलिस ने प्रेमी शुभम समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर। एक महिला ने प्रेमी और उसके स्वजन पर पिटाई करने और जाति सूचक शब्द कहने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने मामले में प्रेमी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि फैक्ट्री में ही काम करने वाला एक कर्मचारी करीब दो साल से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है। युवक ने शादी का भी वादा किया था।
इसके बाद युवक अचानक ही उसे छोड़कर चला गया। महिला ने युवक से शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाया। जिस पर उसने अपने स्वजन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसे धमकी दे दी।
महिला का आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्द भी कहे गये। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपित शुभम निवासी बहबलपुर थाना भगवानपुर के अलावा अनुज सैनी, विजय सैनी व दो अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









