Department

Big Breaking:-देहरादून में आज कैबिनेट विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ

देहरादून में आज कैबिनेट विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ


देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज सुबह 10 बजे राजभवन में होने जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने जा रहे विधायकों को सूचना दे दी गई है और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक नए मंत्रियों के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


जानकारी के अनुसार, इस विस्तार में उन जिलों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिन्हें अब तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश मानी जा रही है।


राजनीतिक हलकों में संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अंतिम फैसला शपथ ग्रहण के साथ ही साफ होगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top