Nainital

Big Breaking:-साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, उड़े परखच्चे, चालक-परिचालक घायल

ट्रक रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।

सल्ट क्षेत्र में मरचूला के साकर गांव के पास एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में चालक, परिचालक घायल हो गए। साथ ही ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक संख्या यूपी 71 टी 3441 रामनगर से मरचूला आ रहा था। सल्ट क्षेत्र में साकर गांव के पास चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।

दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश (36) निवासी नेहटोर, जिला बिजनौर और परिचालक अकरम निवासी उपरोक्त घायल  हो गए।

सूचना मिलते ही  सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने दोनों को छुट्टी दे दी। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top