Department

Big Breaking:-नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घर में फंदे पर लटका मिला शव, आईटीबीपी जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीमाद्वार के पास एक महिला फंदे पर लटकी है।  मृतका के परिजनों ने आईटीबीपी जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के सीमाद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीमाद्वार के पास एक महिला फंदे पर लटकी है। थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदे से उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मृतका के पति बाहर काम करते हैं, उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतका के परिजनों ने राजवीर निवासी आईटीबीपी सीमाद्वार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top