
बार एसोसिएशन देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 26 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर बार एसोसिएशन देहरादून के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती एवं बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
भेंटवार्ता के दौरान विभिन्न जनहित एवं अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मंत्री जोशी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन देहरादून के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुकरेती (चीनी), सचिव अजय बिष्ट सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।









