Department

Big Breaking:-देहरादून के दून विहार, कैनाल रोड़ एवं राजपुर वार्ड में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून के दून विहार, कैनाल रोड़ एवं राजपुर वार्ड में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 22 फरवरी। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 06 दून विहार, वार्ड 07 राजपुर तथा वार्ड 04 राजपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज की।

इस अवसर पर मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण एवं सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा कि स्वच्छता प्रहरी समाज के वास्तविक नायक हैं, जो अपने कर्तव्य के माध्यम से शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मेलन में बच्चों द्वारा देशभक्ति, भगवान राम तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मंत्री जोशी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामूहिक शक्ति को संगठित करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन 2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, चेतना जागृत करने और राष्ट्रभाव को सशक्त बनाने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करते हैं।

वार्ड 06 दून विहार में वक्ता के तौर पर शिशु मंदिर मसूरी के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, होम्योपैथिक वैध स्वामी कपिलेन्द्र चैतन्य, कन्या गुरुकुल की आचार्य डा0 अन्नपूर्णा, वार्ड 07 जाखन में वक्ता के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्मगिरी महाराज,

पर्यावरणविद् ममता पांगती नागर तथा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रवीन मंमगाई रहे। वही, वार्ड 04 राजपुर में आरएसएस से सुरेन्द्र एवं गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंड़ित ने विराट हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top