Department

Big Breaking:-हाईवे में घाट के पास गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी, योगेश कुमार और निधि आर्या की मौके पर ही मौत हो गई।

पिथौरागढ़। रविवार की सांय टनकपुर तवाघाट हाईवे में घाट के निकट एक कार के लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। 112 पर मिली सूचना के अनुसार मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग दो से ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस मौके पर रवाना हुई। साथ ही कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन संख्या यूके 06 ए जेड 8788 खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें दो लोग थे।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला

एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और शवों को जिला मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया जारी है।

मृतकों की पहचान योगेश कुमार 38 वर्ष पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी , और उनकी पत्नी निधि आर्या 34 वर्ष के रूप में हुई है। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना पिथौरागढ़ में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवारत थी, बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने चाचा के साले के लड़के की बारात में शामिल होने गए थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top