Department

Big Breaking:-देहरादून में तेज रफ्तार BMW ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, चौकी इंचार्ज समेत 3 लोग जख्मी

देहरादून के लालतप्पड़ में हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस घटना में हर्रावाला चौकी इंचार्ज का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर लालतप्पड़ में रात्रि को चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। इस घटना में चौकी इंचार्ज हर्रावाला रघुवीर कपरूवान का पैर फैक्चर हो गया है, जबकि दो अन्य कर्मी घायल हो गए।

वहीं बेरियर के समीप खड़ी चार अन्य गाड़ियों को भी नशे में धुत युवक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि करीब 12:45 पर डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस बल हाईवे पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग कर रहा था। तभी तेजी से हरिद्वार की तरफ से आ रही एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार को रोकने का प्रयास किया तो उसने बैरिकेड में टक्कर मार दी, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कार को पीछे लेकर दोबारा से पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। परंतु तब तक पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस टक्कर से पुलिस कर्मियों के घायल होने के साथ ही मौके पर खड़े चार अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि घटना में हर्रावाला चौकी इंचार्ज रघुवीर कपरुवाण, लालतप्पड़ चौकी के एएसआइ मनोज कुमार, सिपाही गुलशन को चोटे आई हैं। जिनका उपचार हिमालयन हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

चौकी इंचार्ज के पैर में फैक्चर भी हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया है, जो कि नशे में धुत था। आरोपित की पहचान तरुण, निवासी राजा का ताजपुर, थाना चौहारा, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top