Department

Big Breaking:-बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

देहरादून, 14 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाले के रूप में उनके योगदान को सराहा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top