Department

Big Breaking:-21 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगे सीडीएस अनिल चौहान, इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसमें कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान जनरल चौहान अग्निवीरों के लिए कौशल पाठ्यक्रम भी शुरू कर सकते हैं।

श्रीनगर गढ़वाल। भारत के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर का पहुंचेंगे। इस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। इस दौरान जनरल चौहान अग्निवीरो के लिए संचालित किए जाने वाले स्किल कोर्स को भी लॉन्च कर सकते हैं।

बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस-उज-जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसाईं, चीफ प्रोक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डा. संजय ध्यानी, प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top