चमोली में टीएचडीसी की विष्णुप्रयाग-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग हादसे में घायल एक श्रमिक की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
ऋषिकेश। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुप्रयाग-पीपीलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में आए मलबे में घायल एक श्रमिक की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गई है।
13 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे केविटी फटने से भारी भूस्खलन हुआ था। घटना के समय सुरंग में 28 श्रमिक मौजूद थे। 12 श्रमिकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया था। छह स्वयं बाहर आ गए थे। जबकि दस की मौत हो गई थी।
इसमें एक घायल श्रमिक रोहित पांडे 22 वर्ष निवासी बिहार को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीलाय मोहंती ने बताया कि मंगलवार रात रोहित की मौत हो गई।