Department

Big Breaking:-चंपावत सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकला षड्यंत्र, आरोपित से पूछताछ; FIR में होगा बदलाव

चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुरानी रंजिश के चलते एक षड्यंत्र निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, एफआईआर में संशोधन किया जाएगा।

चंपावत । 16 वर्षीय नाबालिग संग सल्ली में सामूहिक दुष्कर्म षड्यंत्र मामले का मास्टर माइंड पूर्व मंडल अध्यक्ष और उसकी महिला मित्र संग पुलिस पूछताछ कर रही है।

इसमें इन दो आरोपितों के अलावा तीन और अज्ञात शामिल है। पूर्व में पंजीकृत प्राथमिकी में संशोधन कर नाम बढ़ाए जाएंगे। साथ ही पुलिस आरोपितों की आज कोर्ट ने पेशी कर सकती है।

बुधवार की मध्य रात्रि चंपावत जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गांव में एक 10वीं की छात्रा संग तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सल्ली जीवासी विनोद रावत, नवीन रावत और पूर्व प्रधान तथा पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूरन रावत के विरूद्ध पोक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत हुई। एसआईटी जांच गठित कर मामले की जांच कराई गई, तो मामला आपसी पुरानी रंजिश का निकला।

कमल रावत निकला मास्टर माइंड

मामले में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत इसमें मास्टर माइंड निकला, जिसने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए पूरी घटना को अंजाम दिया, जबकि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई, इसे सामूहिक दुष्कर्म का रूप दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित कमल रावत को और 112 पर पुलिस को सूचना देने वाली उसकी महिला मित्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को उसके पिता का इलाज कराने का प्रलोभन दिया। इस घटना में अन्य भी शामिल है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है, कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है। आज पेशी और घटनाक्रम से पर्दाफाश भी हो सकता है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में संशोधन किया जाएगा। इसी में आरोपितों के नाम बढ़ाए जाएंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top