Department

Big Breaking:-मौसी के घर से लौटा इकलौता बेटा, मफलर से फंदा लगाकर किया सुसाइड

रुद्रपुर में नौवीं कक्षा के छात्र प्रिंस विश्वकर्मा ने अपने घर में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रुद्रपुर। मौसी के घर लखीमपुर खीरी रहकर कक्षा नौ में पढ़ाई करने वाले छात्र ने मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था।

नौंवी का छात्र था प्रिंस

मूलरूप से मोहल्ला पकड़िया खटीमा और हाल वार्ड नौ आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी विनोद विश्वकर्मा पत्नी बीना के साथ रहते हैं। जबकि उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस विश्वकर्मा उनका एकलौता बेटा था और कक्षा नौंवी का छात्र था। प्रिंस लखीमपुर खीरी में अपने मौसी के यहां से स्कूल पढ़ता था।

पांच मई को वह अपने माता पिता के पास ट्रांजिट कैंप आया था। गुरुवार काे विनोद और उसकी पत्नी बीना काम पर चले गए। घर में प्रिंस अकेला ही था। शाम को जब विनोद ने पुत्र को काल किया तो नंबर नहीं उठा। इस पर जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पुत्र को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद विनोद ने दरवाजे पर धक्का देकर कुंडा तोड़ा अंदर प्रवेश किया। जहां पर प्रिंस पंखे के हुक में बेल्ट लगाकर उस पर मफलर से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला।

यह देख उसके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस बीच विनोद की पत्नी बीना भी पहुंच गई और पुत्र को लटका देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर एसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया माता पिता के आपसी कलह के कारण प्रिंस ने आत्महत्या की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top