उत्तराखण्ड

Big Breaking:-चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा 10 नवंबर तक बंद, बदरीनाथ से सड़क मार्ग से वापस भेजे गए यात्री

चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा 10 नवंबर तक बंद, बदरीनाथ से सड़क मार्ग से वापस भेजे गए यात्री

चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा 10 नवंबर तक बंद कर दी गई है, जिससे बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें सड़क मार्ग से वापस भेजा गया।

गोपेश्वर। उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से चारधाम क्षेत्र में 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवा बंद रखने संबंधी आदेश ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्री सोमवार सुबह हेली का इंतजार करते रहे और जब हेली सेवा बंद होने की जानकारी मिली तो इसका गुस्सा उन्होंने हेली कंपनियों के कर्मचारियों पर निकाला। ऐसे में उन्हें वाहनों से वापस भेजना पड़ा।

चारधाम क्षेत्र में हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिंगल इंजन चार्टर्ड हेलीकाप्टरों में दो पायलट की अनिवार्यता कर दी है। इस आदेश के विरोध में हेली कंपनियों ने सोमवार से सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया था।

10 नवंबर तक हेली सेवा बंद
साथ ही यात्रियों की एडवांस बुकिंग भी निरस्त कर दी। हालांकि, यूकाडा ने रविवार को ही 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवा बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था। इसका असर हेली से बदरीनाथ पहुंचे 50 से अधिक यात्रियों पर देखने को मिला।

हालांकि, हेली कंपनियों की ओर से उन्हें सड़क मार्ग से वापस भेजा गया। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि कंपनियों ने अपनी मौजूदा बुकिंग निरस्त करने की सूचना प्राधिकरण को दे दी है।

विदित हो कि शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकाप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने चारधाम क्षेत्र में हेली सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्णय लिया।

चारधाम क्षेत्र में हिमालयन हेली सर्विसेज, इंडो काप्टर्स, राजस एयरोस्पोर्ट्स, थंबी एविएशन, चिप्सन एविएशन, एरो एयरक्राफ्ट, पिलग्रिमेज एविएशन, हेरिटेज एविएशन, यूनाइटेड हेलीचार्टर्स, कान एयरो, बारामती एग्रो व स्यांदन एविएशन कंपनी चार्टर्ड सेवा संचालित करती हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top