Department

Big Breaking:-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह उत्तरकाशी के सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया।

कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार झाला हैलीपैड से हर्षिल के लिए हुए रवाना। हर्षिल में पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण। उसके बाद गंगोत्री धाम का करेंगे निरीक्षण।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top