Department

Big Breaking:-रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति ने रोका बाल विवाह, समिति सदस्यों को घेरा

रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति ने बिलासपुर की एक 14 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह रुकवाया। मलसी गांव में हो रही इस शादी का विरोध करने पर समिति सदस्यों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया।

पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद कर शेल्टर हाउस भेजा गया है, जहाँ काउंसलिंग के बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा।

रुद्रपुर। बिलासपुर की किशोरी की मलसी में एक किशोर से हो रही शादी को बाल कल्याण समिति ने रोक लिया। इस दौरान समिति सदस्यों को लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और किशोरी को बरामद कर लिया। फिलहाल बाल कल्याण समिति उनकी काउंसलिंग की तैयारी कर रही है। जिसके बाद किशोरी को स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बिलासपुर की एक 14 साल की किशोरी की मलसी निवासी किशोर से मंगली हो चुकी है।

मंगनी के बाद शनिवार को उनकी शादी मलसी गांव में होने वाली है। इस पर वह मलसी गांव पहुंच गई। जहां एक घर में किशोरी को दुल्हन की वेशभूषा पहनाया हुआ था।

जब उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। साथ ही उनके समाज में बाल विवाह होने की बात कहते हुए उन्हें वापस जाने को कहा। इस पर बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो उन्होंने किशोरी को गायब कर दिया।

पुलिस के न पहुंचने पर लोगाें का विरोध देख वह वापस लौटने लगी। इसी बीच रास्ते में उन्हें पुलिस भी मिल गई। जिसके बाद वह मलसी की ओर जाने लगे तो एक वाहन में किशोरी को अन्य लोगाें के साथ जाते दिखी।

पुलिस ने वाहन को रोक लिया और किशोरी को बरामद करते हुए उसे कलक्ट्रेट स्थित शेल्टर हाउस ले आए। बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने बताया कि किशोरी के स्वजन की काउंसलिंग कर उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top