क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, मोबाइल चलाने पर पति ने टोका तो पत्‍नी ने लगा ली फांसी

देहरादून में एक नवविवाहिता ने मोबाइल चलाने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय मधु ने एक साल पहले अंकित कुमार से प्रेम विवाह किया था,

जिसके बाद अक्सर मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। शनिवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मधु ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून। मोबाइल चलाने से टोकने पर नवविवाहिता ने घर में पंखे पर फंदे से लटककर फांसी लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शनिवार दोपहर को शिवकुमार ने सूचना दी कि उसके किराए पर रहने वाली मधु नामक महिला ने अपने कमरे पर फांसी लगा ली है।

सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया कि मधु उम्र 19 वर्ष का एक साल पहले अंकित कुमार वर्तमान निवासी शास्त्रीनगर खाला मूल निवासी डुमरी जिला मुजफ्फरपुर बिहार से हुआ था।

अंकित ने स्वजनों के खिलाफ जाकर मधु से प्रेमविवाह किया था। मधु जब भी फोन चलाती थी तो अंकित उसे टोकता था। शनिवार सुबह भी मधु फोन चला रही थी तो अंकित ने उसे टोका, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

कुछ समय बाद अंकित ड्यूटी चला गया। इसके बाद मधु ने अपने कमरे पर पंखे से लटक कर फांसी लगा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल से किए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

संबंधित मजिस्ट्रेट को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top