Department

Big Breaking:- सीएम धामी ने देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top