Department

Big Breaking:-कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से, रणनीति पर करेंगी चर्चा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा अब गढ़वाल दौरे पर आएंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा छह मई से गढ़वाल क्षेत्र का दौरा करेंगी। पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रम व रणनीति पर चर्चा करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि छह मई को प्रदेश प्रभारी ऋषिकेश पहुंचेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।

नौ मई को गोपेश्वर के बिरही में चमोली जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी। 10 मई को बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस श्रीनगर पहुंचेंगी। 11 मई को चंबा में टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top