Department

Big Breaking:-महंगाई पर कांग्रेस का हमला, आज उत्तराखंड में प्रदर्शन

कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

देहरादून। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। इसे लेकर कांग्रेसी प्रदेशभर में आज प्रदर्शन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप

रुड़की: कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की ओर से केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार महंगाई को ताेहफा आम जनता को दे रही है।

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही तमाम चीजों के दाम बढ़ना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से लोगों की जेब ढ़ीली हो रही है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, श्रवण कुमार, मोहित त्यागी, मन्नवर, सुनील कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

 सरकार के खिलाफ मतदान की अपील

श्रीनगर गढ़वाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोलाबाजार में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत कंडारी ने नीट परीक्षा घोटाले को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया और जनता से आगामी चुनावों में सरकार के खिलाफ मतदान की अपील की।

कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने आरोप लगाया कि महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता का जीवन संकट में आ गया है। 

नवीन जोशी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई का झटका दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, दालें, सब्जियां, दूध, बिजली और दवा समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की आय स्थिर है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।

रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है, जबकि पेट्रोल-डीजल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर हर वस्तु के दाम पर दिख रहा है।

नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर रविवार को उत्तराखंड के सभी जिला, महानगर, ब्लाक और नगर मुख्यालयों में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top