क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

देहरादून में देर रात युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक के पास की है, जहां करीब तीन बजे विवाद के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 साल के अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। इसके बाद वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले में श्रेयस और उसके साथ मौजूद युवकों पर आरोप लगाए हैं।

वाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top