उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रुद्रपुर में पीएसी रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ‘शरीर में छेद’ देख परिवार वालों ने उठाए सवाल

रुद्रपुर में 46वीं वाहिनी पीएसी के एक रिक्रूट विष्णु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने शरीर पर चोट के निशान देखकर घटना की बताई जा रही वजह पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच व सीबीआई जांच की मांग की है।

रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की पटाखा फटने से ऊपर रखे बर्तन का टुकड़ा तेज गति से युवक के शरीर में घुसकर आर-पार हो गया। हालांकि, शरीर पर बने छेद और चोट के निशान देखकर स्वजन ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि चोट के निशान हादसे की बताई जा रही वजह से मेल नहीं खा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और मौत का सच सामने लाने की मांग को लेकर स्वजन जंतर-मंतर से चर्चा में आए उत्तराखंड पुलिस के पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की।

हरिद्वार जिले के बदरपुर पथरी निवासी मांगीराम का 22 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार 26 अप्रैल से 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन रुद्रपुर पहुंच गए।

स्वजन का कहना है कि युवक के शरीर में बना छेद और चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि पटाखा फटने से बर्तन का टुकड़ा शरीर के आर-पार हुआ है तो चोट के निशान भी उसी अनुरूप होने चाहिए। उन्हें घटना की बताई जा रही परिस्थितियों पर संदेह है। परिवार ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने की मांग भी की, ताकि वहां की परिस्थितियों को देखकर घटना की वास्तविकता समझी जा सके।

स्वजन ने कहा कि उन्हें पुलिस से कोई व्यक्तिगत शिकायत या मतभेद नहीं है, लेकिन मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। किसी भी तरह की आशंका को दूर करने के लिए सीबीआइ से जांच कराई जाए, जिससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। उन्होंने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव सौंपने की मांग भी की। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top