Department

Big Breaking:-देहरादून हर्रावाला रेलवे क्रासिंग एक नवंबर से 24 घंटे रहेगा बंद, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, इस तरह होगा आवागमन

देहरादून-हर्रावाला रेलवे क्रासिंग 1 नवंबर दोपहर 12 बजे से 2 नवंबर दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए निर्माण कार्य के कारण बंद रहेगा। उत्तरी रेलवे ने जिलाधिकारी को वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट करने हेतु पत्र लिखा है ताकि असुविधा से बचा जा सके।

देहरादून। एक नवंबर को देहरादून – हर्रावाला रेलवे क्रासिंग का निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों के लिए 24 घंटे बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे ने वाहन चालकों के रूट डायवर्ट को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान को पत्र लिखा।

उत्तर रेलवे के मुताबिक एक नवंबर दोपहर 12 बजे से दो नवंबर 12 बजे तक देहरादून -हर्रावाला क्रासिंग वाहन चालकों के लिए प्रतिबंध किया जाएगा। वाहनों के रूट डायवर्ट करने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और यातायात पुलिस को भी पत्र लिखा गया है। जिससे वाहन चालकों के विरोध का सामना न करना पड़े। वहीं यातायात पुलिस से आग्रह किया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाए। जिससे निर्माण कार्य संपन्न हो सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top