Department

Big Breaking:-देहरादून: रिटायर्ड फौजी से क्रिप्टो निवेश के नाम पर 69 लाख की ठगी, फेसबुक से फंसाया

देहरादून में एक सेवानिवृत्त फौजी को साइबर ठगों ने क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर 69.25 लाख रुपये ठग लिए।

देहरादून। रिटायर्ड फौजी को क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 69.25 लाख रुपये ठग लिए। युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर फौजी को फंसाया, फिर गिरोह के अन्य सदस्य उन्हें दो माह तक ठगते रहे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी रायपुर ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए। आठ फरवरी को सानिया सेठी नामक युवती ने उन्हें फेसबुक पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया।

युवती ने खुद को बेंगलुरु निवासी बताया और कंपाउंड ट्रेडिंग नाम के ग्रुप में निवेश का झांसा दिया। इसके बाद युवती ने अनीश नामक व्यक्ति से संपर्क कराया।

अनीश ने वाट्सएप काल कर क्रिप्टो निवेश के माध्यम से मुनाफे का झांसा देते हुए कंपाउंडिंग ट्रेडिंग से मुनाफा कमा रहे लोगों से बातचीत कराई।

पीड़ित ने बताया कि अनीश ने उन्हें एक लिंक भेजा, जिसकी मदद से उनका अकाउंट खुलवाया गया। 13 फरवरी को उनसे 10 हजार रुपये का निवेश कराया।

आरोपितों ने उनसे 24 अप्रैल तक विभिन्न खातों में 69.25 लाख रुपये जमा कराए। जब उन्होंने धनराशि निकालने का प्रयास किया, तो उनसे विभिन्न प्रकार के टैक्स के नाम पर और धनराशि की मांग की। शक होने पर उन्होंने आरोपितों से बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया।

ठग देते रहे 30 प्रतिशत मुनाफे का लालच

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने निवेश करना शुरू किया तो उन्हें 30 प्रतिशत का मुनाफा बताया गया। लगातार निवेश करने पर उन्हें लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन यह केवल प्रलोभन था, ताकि वह अधिक से अधिक निवेश करते रहे। उन्होंने जिंदगीभर की रकम निवेश में लगा दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top