Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली का किशोर लापता, तीन दोस्त बचाए गए

दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया 17 वर्षीय किशोर गंगा में नहाते समय बह गया। उसे बचाने कूदे तीन दोस्तों को जल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।

ऋषिकेश। दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया किशोर नहाते समय गंगा में बहकर लापता हो गया। उसे बहता देखकर उसके तीन दोस्त भी गंगा में कूद गए। जल पुलिस के जवान ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकला।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि चौकी तपोवन के नीम बीच में किशोर नहाते समय गंगा में बह गया। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां तीन लोग मिले।

उन्होंने बताया गया कि वे दिल्ली से तपोवन घूमने आए थे।। नीम बीच के पास घूमने के बाद चारों गंगा में नहाने चले गए। नीम बीच में पांडव पत्थर के पास चारों गंगा में नहाने लगे।

इस दौरान 17 वर्षीय आशीष उर्फ टिल्लू पुत्र राम प्रकाश निवासी वेस्ट सागरपुर वीर नगर गली नंबर तीन थाना सागरपुर, दिल्ली नहाते समय बह गया।

सागरपुर का ही रहने वाला 15 वर्षीय गोलू पुत्र मनकोश लव पुत्र अरविंद राजपूत निवासी गांधी मार्केट हरवंश ज्वेलर्स आरजेएड 33 हंस पार्क दिल्ली, 14 वर्षीय मनु कुमार पुत्र धनंजय कुमार निवासी आरजेएड 16 वशिष्ठ पार्क सेकंड दिल्ली आशीष को बचाने के प्रयास में गंगा में कूद गए और खुद भी डूबने लगे।

वहां पर मौजूद हिमांशु तिवारी निवासी बालक नाथ रोड तपोवन, जल पुलिस हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल करण सिंह ने एक अन्य की मदद से तीनों लोगों को बचा लिया।

जानकारी राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को दी गई। टीम ने बहे किशोर की तलाश में अभियान चलाया। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

स्नान के लिए प्रतिबंधित है घाट

प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया।

अंधेरा होने एवं नदी में विजिबिलिटी जीरो हो जाने के कारण सर्च अभियान स्थगित करना पड़ा। बताया कि जहां घटना हुई वह स्नान के लिए प्रतिबंधित घाट है चेतावनी बोर्ड लगे हैं।

इंस्पेक्टर सजवाण ने बताया कि गंगा का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करने, अभिभावकों से बच्चों को अकेले नदी क्षेत्र के पास न जाने देने की अपील की।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top