Nainital

Big Breaking:-अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने 1.42 किलो के नवजात को दिया नया जीवन

बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. सुमित जीना ने बताया गर्भावस्था के 32.5 सप्ताह में गंभीर प्लेसेंटा एब्रप्शन के चलते शिशु का जन्म हुआ था। जन्म के समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी।

अल्मोड़ा। जन्म के समय न सांस चल रही थी और न ही हृदय गति मिल रही थी। महज 1.42 किलोग्राम वजन के समयपूर्व जन्मे नवजात की स्थिति बेहद नाजुक थी। गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं के चलते उसके जीवन पर संकट मंडरा रहा था।

ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में बेस अस्पताल के डाक्टरों और एनआईसीयू टीम ने हार नहीं मानी। 35 दिनों तक चले उपचार, लगातार निगरानी और चिकित्सकों के समर्पित प्रयासों के बाद नवजात को नया जीवन देने में सफलता मिली।

बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. सुमित जीना ने बताया गर्भावस्था के 32.5 सप्ताह में गंभीर प्लेसेंटा एब्रप्शन के चलते शिशु का जन्म हुआ था। जन्म के समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी।

कार्ड ब्लड पीएच 6.67 दर्ज किया गया, जबकि शिशु हाइपाक्सिक इस्केमिक एन्सेफैलोपैथी (एचआईई) के गंभीर स्टेज-3 से प्रभावित था। जन्म के तुरंत बाद उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।

उपचार के दौरान नवजात गंभीर सेप्सिस की चपेट में भी आ गया, जिससे चिकित्सकीय चुनौतियां और बढ़ गईं। लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ उसे गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया। इस दौरान एनआईसीयू की टीम ने लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखी और आवश्यक उपचार जारी रखा।

करीब 35 दिनों तक चले इस चुनौतीपूर्ण उपचार में डाक्टरों ने हर स्तर पर समन्वय के साथ प्रयास किए। इस उपचार में डा. अमित कुमार सिंह, डा. ज्योति, डा. गौरव, डा. नौशीन, डा. हर्ष और डा. जयवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, विशेषज्ञता और समर्पण से गंभीर स्थिति में पहुंचे नवजात को नया जीवन मिल सका।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top