Big Breaking:-उत्तराखंड में नशे का सेवन तो हिमाचल प्रदेश में तस्करी सबसे ज्यादा, NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

उत्तराखंड में नशे के सेवन के मामले बढ़ रहे हैं, जहां प्रतिदिन औसतन तीन लोग एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े जा रहे हैं।

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे का सेवन काफी बढ़ गया है, हाल यह है कि नशा करने पर प्रतिदिन तीन लोगों पर एनडीपीएस एक्ट पर प्राथमिकी हुई है। एक वर्ष में उत्तराखंड में एनडीपीएस एक्ट में 1162 मामले दर्ज किए हैं जिसमें 267 तस्करों पर कार्रवाई हुई है, जबकि 895 लोग नशे का सेवन करते हुए पकड़े गए हैं। उत्तराखंड के लिए काफी चिंता का विषय है।

देश के 10 पहाड़ी राज्यों में नशा और मादक पदार्थों की तस्करी तेजी से पैर पसार रही है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी की ही बात करें तो यहां नशे के आदी युवाओं ने डबल मर्डर जैसी जघन्य वारदात को भी अंजाम दिया है, जो अभी सलाखों के पीछे हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड से ज्यादा तस्करी हो रही है।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट में उत्तराखंड समेत कई पहाड़ी राज्यों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। इसमें कहीं नशे का सेवन बढ़ता दिखाई दे रहा है तो कहीं तस्करी के नेटवर्क सक्रिय हो रहे हैं।

नशे के इंजेक्शन से फैल रहा एचआइवी, तीसरी बार जेल गया युवा

शुक्रवार को बनभूलपुरा में पुलिस ने 24 वर्षीय युवा को 20 इंजेक्शन के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन का आदी है, इसके चलते वह दो बार जेल जा चुका है। इसके कारण उसे एचआइवी भी हो गया है। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल भेज दिया है।

नशा करने से रोका तो पिता का गला पकड़ लिया

काठगोदाम थाना क्षेत्र में इसी माह पुलिस से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटे को जेल डालने की गुहार लगाई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा नशे का आदी हो गया है। नशा करने से रोकने के लिए वह उनका गला पकड़ ले रहा है। इसके बाद पुलिस ने युवक को पिता के साथ हाथापाई करने पर उसे हिरासत में लिया है।

पहाड़ी राज्यों में एनडीपीएस एक्ट मामले में दर्ज प्राथमिकी

राज्यएनडीपीएस एक्टनशे का सेवनतस्करी
उत्तराखंड1162895267
हिमाचल17154231292
अरुणाचल प्रदेश238136102
असम333513881947
मणिपुर1002872
मिजोरम340174166
नागालैंड21789128
सिक्किम331518
त्रिपुरा47022448
मेघालय985840

पुलिस नशे का सेवन करने वालों के साथ ही तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए समय-समय पर अभियान चल रहे हैं। पुलिस रोजाना तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

-डाॅ. जगदीश चंद्र, एसपी अपराध व यातायात

Ad Ad

सम्बंधित खबरें