Department

Big Breaking:-अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सामान बचाने के लिए युवक ने गंगा में उतारी ठेली, दांव पर लगाई जान

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक ने अपनी ठेली को जब्त होने से बचाने के लिए उसे सीधे गंगा नदी में उतार दिया। युवक खुद भी ठेली के साथ पानी में उतर गया।

हरिद्वार। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक ने अपनी ठेली को जब्त होने से बचाने के चक्कर में उसे सीधे गंगा में उतार दिया और खुद भी उसके साथ पानी में उतर गया।.

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक सुरक्षित बाहर निकल आया। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

 प्रशासनिक टीम चला रही अभियान 

नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम जब एक ठेली को हटाने और जब्त करने पहुंची तो ठेली संचालक घबरा गया। सामान जब्त होने के डर से उसने जल्दबाजी में ठेली को गंगा किनारे ले जाकर सीधे नदी में उतार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ठेली को संभालते हुए गंगा की धारा में उतर गया और धीरे-धीरे उसे दूसरे किनारे की ओर ले जाने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कई लोगों ने उसे ऐसा न करने की आवाज भी लगाई, लेकिन युवक नहीं माना और अपनी ठेली को बचाने की जिद में आगे बढ़ता रहा।

आखिरकार युवक किसी तरह ठेली समेत सुरक्षित दूसरे किनारे पहुंच गया। वहां से वह ठेली लेकर अपने घर की ओर चला गया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top