Department

Big Breaking:-कन्हैया कुमार का PM Modi पर हमला, बोले- ‘प्रधानमंत्री केवल रील बनाने आ रहे देहरादून’

कन्हैया कुमार ने देहरादून में पूर्व सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा। कुमार ने भाजपा की विचारधारा को नाथूराम गोडसे से जोड़ा और उत्तराखंड सरकार पर भी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता को लेकर हमला बोला।

देहरादून । एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने देहरादून पहुंचकर पूर्व सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा कांग्रेस को कोसकर ही चुनाव जीतती आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज भी जवाहरलाल नेहरू काम नहीं करने दे रहे हों।

भाजपा पर कटाक्ष

कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस से देशभक्ति का प्रमाणपत्र मांग रहे हैं, जो वैसा ही है जैसे कोई अपनी ही मां से अपने बेटे होने का प्रमाण मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पर नाथूराम गोडसे की विचारधारा से हैं। यदि ऐसा नहीं है तो सवाल उठता है कि गोडसे ने महात्मा गांधी पर ही गोली क्यों चलाई। जिन्ना को गोली क्यों नहीं मारी।

उन्होंने कहा कि देश में केवल प्रधानमंत्री ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि किसान, गरीब, मजदूर, डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक सभी की भूमिका बराबर अहम है। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नारा देश का और काम दोस्त का किया जा रहा है।

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देहरादून केवल रील बनाने आ रहे हैं और इस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में “डबल सिलेंडर” की बात की जाती है, लेकिन आम लोगों को गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top