Department

Big Breaking:-बागेश्वर में फिर कांपी धरती, चार माह में 11वीं बार आए भूकंप के झटके

बागेश्वर में गुरुवार दोपहर 1.8 तीव्रता के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। यह पिछले चार महीनों में जिले में आया 11वां भूकंप है, जिसकी गहराई मात्र पांच किमी थी।

बागेश्वर। जनपद में गुरुवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 1.8 मापी गई, जिससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि बागेश्वर में चार माह में 11वीं बार भूकंप का झटका आया है।

भूकंप का समय सुबह 02:42:11 बजे (आइएसटी) दर्ज किया गया। इसका केंद्र अक्षांश 30.133 और देशांतर 79.843 पर स्थित था, जो बागेश्वर क्षेत्र के आसपास माना जा रहा है।

भूकंप की गहराई मात्र पांच किमी आंकी गई है, जिससे यह सतह के अपेक्षाकृत करीब रहा।हालांकि तीव्रता कम होने के कारण इसका असर सीमित ही रहा।

प्रशासन के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भूविज्ञानी सुनील दत्त के अनुसार कम तीव्रता के ऐसे भूकंप आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होते, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि यह पिछले चार माह में 11वीं बार झटका है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top