Department

Big Breaking:-इस जनपद में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं अचानक आए झटकों से लोगों में हल्की दहशत देखी गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भूकंप आज रविवार को सुबह चमोली जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह 10:27:07 बजे (IST) आया, जिसका केंद्र 30.19° N अक्षांश और 79.48° E देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।

अचानक आए झटकों से लोगों में हल्की दहशत देखी गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार चमोली क्षेत्र संवेदनशील भूकंपीय ज़ोन में आता है, जिसके चलते यहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top