Department

Big Breaking:-विक्रम शर्मा हत्याकांड आरोपियों की पहली तस्वीर आई सामने

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई है,

जो मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से प्राप्त हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्वीर में संदिग्ध युवक वारदात के बाद तेजी से मौके से निकलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद से शहर में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।


एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आमजन से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top