Department

Big Breaking:-उत्तराखंड के बागेश्वर में पेट्रोल पंप तक पहुंची जंगल की आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

बागेश्वर जिले में जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जहां धपोली में आग पेट्रोल पंप के करीब पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बागेश्वर । जिले में जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धरमघर रेंज के धपोली तथा बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा के जंगलों में आग लगने से हड़कंप मच गया।

धपोली में आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह से धधकती रही आग 

कांडा रोड स्थित धपोली के निकट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम जंगल में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए पेट्रोल पंप की दिशा में बढ़ने लगी।

सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के निर्देशन में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

वहीं, बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा के जंगलों में बुधवार सुबह से आग धधकती रही। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं तथा धुंध का असर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

इधर, रेंजर एसएस करायत ने बताया कि जंगलों में लग रही आग पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। जहां से भी आग की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर आग बुझाने की कार्रवाई की जा रही है।

उधर, देर शाम चंडिका मंदिर के जंगल में आग लग गई। फायर की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top